Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकाॅर्ड, धोनी और कोहली की कप्तानी में कभी नहीं हुआ ऐसा

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड से 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में मिली हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। यह रिकाॅर्ड है अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी हार का। भारत को वेलिंग्टन में हुए इस मुकाबले में 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कभी भी टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में इतने ज्यादा रनों से नहीं हारी लेकिन अब रोहित शर्मा की कप्तानी में यह बदनुमा रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है।

इससे पहले ब्रिजटाउन में 2010 में आस्ट्रेलिया ने भारत को 49 रनों से हराया था। उस समय टीम की कमान धोनी के हाथों थी। इसके बाद 2016 में नागपुर में न्यूजीलैंड से 47 और फिर 2017 में इसी टीम के हाथों राजकोट में हुए एक मुकाबले में 40 रनों की हार का सामना करना पड़ा था।

यूं मिली इतनी बड़ी हार
भारत ने पहले टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कीवी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। टिम सेर्फट ने 43 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली और भारत के सामने 220 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया। जवाब में उतरी टीम इंडिया शुरूआत में तेज खेलने की कोशिश में जुटी लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण हार का सामना करना पड़ा। पूरी टीम 139 रनों पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड ने 80 रनों से मैच जीतकर भारत को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी हार दी।

ये हैं टी20 क्रिकेट में भारत की 4 सबसे बड़ी हार
भारत बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंग्टन, 2019) - 80 रन से हार
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ब्रिजटाउन, 2010) - 49 रन से हार
भारत बनाम न्यूजीलैंड (नागपुर, 2016) - 46 रन से हार
भारत बनाम न्यूजीलैंड (राजकोट, 2017) - 40 रन से हार

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 18:05 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+