INDVsAUS : पर्थ में मिली हार के बावजूद विराट और पूरी टीम फरमा रहे हैं आराम

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। अभी मैच में कुछ दिन बाकी हैं लेकिन लगता है टीम इंडिया अभी आराम फरमाने के मूड में है। टीम के कोच रवि शास्त्री ने एडिलेड में पहला टेस्ट जीतने के बाद जबरदस्त उत्साह में बोला था कि गोली मारो नेट को ( अभ्यास करने को लेकर)। इस तरह शास्त्री ने दूसरे टेस्ट से पहले संकेत दे दिए थे कि वे टीम को ज्यादा अभ्यास करवाने के पक्ष में नहीं है। अब लग रहा है भारत की टीम तीसरे टेस्ट से पहले भी अभ्यास को लेकर गंभीर नही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम ने अपने आराम को और बढ़ाने का फैसला किया है और वे 23 दिसंबर तक अभ्यास के मूड में नहीं है। इसका मतलब साफ है कि भारतीय टीम मेलबर्न में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए केवल तीन दिन की नेट प्रैक्टिस करेगी। आपको बता दें की पहले टेस्ट के बाद शास्त्री कह चुके है, 'आपको आराम करना है, नेट को गोली मारो। आप बस यहां आओ, अपनी उपस्थिति लगाओ और होटल चले जाओ।'

India Vs Australia 3rd Test: Issues Virat Kohli need to address ahead of 3rd Test |वनइंडिया हिंदी

भारत एडिलेड में पहला टेस्ट 31 रन से जीतने के बाद पर्थ में दूसरा टेस्ट 146 रनों के बड़े अंतर से हार गया था। चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरे भारत की बखिया ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र स्पिनर नाथन लियोन ने उधेड़ दी थी। अब भारत को बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलना है, जिसके लिए टीम इंडिया ने मयंक अग्रवाल और हार्दिक पांड्या को वापस बुलाया है। चोट के कारण पृथ्वी शॉ पहले ही पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

Story first published: Saturday, December 22, 2018, 11:38 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+