INDvsAUS: विराट ने इस युवा खिलाड़ी को बताया चैंपियन, शेयर की तस्वीर और फिटनेस VIDEO
नई दिल्ली। इंग्लैंड में विदेश दौरे के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम विदेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है।इंग्लैंड दौरा भारत के लिएअच्छा नहीं रहा था और भारत को टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी थी। आस्ट्रेलिया भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। विराट अपनी सेना के साथ कंगारुओं की जमीन पर उन्हें हराने के लिए तैयार हैं। इसी बीच विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम के एक खास खिलाड़ी के साथ फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने उसे 'चैंपियन' बताया है।
|
ऋषभ पंत को बताया चैंपियन:
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ ऋषभ पंत भी हैं। तस्वीर में कोहली ने पंत को चैंपियन बताया है। अपनी और पंत की तस्वीर शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, 'फिर से ऑस्ट्रेलिया में हैं। अगले कुछ हफ्ते इस चैंपियन के साथ।'
|
जमकर बहाया पसीना:
विराट कोहली ने ट्विटर पर ट्रेडमिल पर ऋषभ पंत के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हर दिन एक मौका है। स्वस्थ्य रहिए और फिट रहिए।

21 नवंबर से शुरू होगी सीरीज:
गौरतलब है कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर 2018 से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। इसके बाद 6 दिसंबर 2018 से दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले जाने हैं। फिर 12 जनवरी 2018 से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
