दो टी-20 मुकाबले के लिए 11 साल बाद आयरलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम 11 साल बाद आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमें दो टी-20 मैच खेलेंगी। ये मुकाबला डबलिन में 27 जून और 29 जून को खेला जाएगा। टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाने से पहले आयरलैंड का दौरा करेगी। इससे पहले टीम इंडिया दो टी-20 मैच के लिए आयरलैंड जाएगी। बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम का ऐलान किया।
2007 में भारतीय टीम ने आयरलैंड का आखिरी बार दौरा किया था। उस समय टीम इंडिया ने त्रिकोणीय सीरीज खेली थी। जिसमें भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच एकमात्र वनडे मैच खेला गया था। आयरलैंड के साथ टीम इंडिया का ये मुकाबला डे-नाइट था, जिसमें डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने ये मैच 9 विकेट से जीता था। इसके बाद भारत और आयरलैंड के बीच 2009 में आईसीसी वर्ल्ड कप टी-20 मुकाबला खेला गया।
बता दें कि भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है, जहां पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 72 रनों से करारी शिकस्त मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
