IPL 2019 Auction: युवराज और मैक्सवेल के लिए नहीं इस खिलाड़ी के लिए नीलामी में जमकर लगेगी बोली
नई दिल्ली। क्रिकेट की मंडी में हर साल एक नायाब हीरा चमकता है। इंंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर हर साल नया क्रिकेटर क्रिकेट के पटल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है। रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या जैसे सरीखे खिलाड़ी आईपीएल की बदौलत ही भारतीय टीम को मिले हैं। 2019 के आईपीएल के लिए तैयारियां जोर पकड़ती नजर आ रही हैं।2019 के लिए आईपीएल की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। ऐसे में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसपर पैसे की बरसात होने की आशंका है।

कौन है शिवम दूबे:
पिछले साल अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू करने वाले शिवम दूबे इस रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई के खराब प्रदर्शन के बावजूद चर्चा में छाए हैं। मुंबई टी20 लीग के एक मैच में प्रवीण ताम्बे के एक ओवर में 32 रन ठोक दिए थे। अपने छोटे से करियर में ही शिवम कई बार मुंबई की टीम को मुसीबत से बाहर निकाल चुके हैं। 13 टी20 मैच खेल चुके शिवम का स्ट्राइक रेट 147.12 का है, जो उन्हें इस फॉर्मेट का बेहतरीन खिलाड़ी बनाता है।

गावस्कर ने की भविष्यवाणी:
महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि शिवम हर टीम के रडार पर होंगे। गावस्कर ने मिड डे के लिए लिखे अपने कॉलम में कहा है, 'एक खिलाड़ी जो निश्चित तौर पर फ्रेंचाइजी और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के रडार पर होगा वह हैं शिवम दूबे। भारतीय क्रिकेट में युवराज सिंह और सौरव गांगुली के बाद से किसी भी बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गेंद पर इतनी सफाई से प्रहार नहीं किया है।'

70 खिलाड़ियों की लगेगी बोली:
आईपीएल 2019 के लिए नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी, बीसीसीआई ने इन तारीखों का ऐलान सोमवार को किया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने पहले ही उन खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए हैं जिन्हें रिटेन और रिलीज किया है। कई टॉप खिलाड़ियों जैसे गौतम गंभीर, युवराज सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन फिंच को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।इस नीलामी में शिवम के साथ 70 खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिसमें 50 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आठ टीमों के पास नीलामी में बोली लगाने के लिए कुल 145 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
