For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब कमेंटेटर हुए कन्फ्यूज, आखिर कौन जीता टॉस, विराट कोहली भी हंस पड़े

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी विश्व कप (ICC Cricket World Cup) में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेलना शुरू किया। दोनों टीमों के कप्तान जब टाॅस के लिए रोज बाउल मैदान पर पहुंचे तो इस दाैरान कमेंटेटर कन्फ्यूज होते दिखे जिसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी हंसी के साथ रिएक्शन देते हुए नजर आए।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि टॉस के लिए सिक्का उछला, इसके बाद कमेंटेटर ने कहा कि टीम इंडिया टॉस जीत गई, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हेड के लिए कॉल किया लेकिन टेल आया। मैदान पर मौजूद इंग्लिश कमेंटेटर मार्क निकोलस ने कहा, 'इंडिया हैव वॉन द टॉस'। ऐसा सुनते ही भारतीय क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन अगले ही कुछ पल में फैंस मायूस हो गए। कोहली पहले मुस्कुराए फिर कमेंटेटर को सही किया और कहा कि मैंने नहीं फाफ ने टॉस जीता है। कमेंटेटर को अपनी गलती का ऐहसास हुआ और उन्होंने अपने आप को सही करते हुए बताया कि टॉस दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीता है।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत: विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार.

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक, जे पी डुमिनी, डेविड मिलर, रासी वैन डेर डुसैन, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, आंदिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस.

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 18:00 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+