For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : डेयरडेविल्स ने 10 ओवर में 61 रन बनाए (लीड-3)

डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर 28 गेंदों में चार चौके की मदद से 30 और दिनेश कार्तिक 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

डेयरडेविल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दूसरे ही ओवर में आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ही ओवर में टीम को दिलशान के रूप में दूसरा झटका लगा। वह बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।

एवी डिविलियर्स सात रन के निजी योग पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। पंजाब की ओर से केवल रवि बोपारा ही टिककर खेल सके और उन्होंने 48 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

पंजाब की तरफ से रवि बोपारा और मानविंदर बिसला ने पारी की शुरुआत की। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिसला दो रन के निजी स्कोर पर दूसरे ही ओवर में रन आउट हो गए।

इसके बाद खेलने आए संगकारा भी नौ गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए। युवराज सिंह से टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन वह भी चार चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जयवर्धने सातवें ओवर में शून्य पर आउट हो गए।

कुमार संगकारा 17, जयवर्धने 21 और श्रीसंत नाबाद 15 रन को छोड़ कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका।

दिल्ली की ओर से नान्स और महारुफ ने दो-दो विकेट लिए जबकि सांगवान, अमित मिश्रा, महेश और दिलशान को एक-एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+