For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब किसे डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या? इस बोल्ड एक्ट्रेस के साथ बढ़ी हैं नजदीकियां, देखें तस्वीरें

Hardik Pandya Parineeti Chopra को नहीं इस Bollywood Actress को कर रहे हैं date । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के धाकड़ ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा ही चर्चा में रहते हैं फिर चाहें अपनी बल्लेबाजी-गेंदबाजी या फिर अपनी अलग हेयर स्टाइल या फिर अपनी पर्सनल लाइल हो। पांड्या सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या और एली अवराम, ये रिश्ता क्या कहलाता है?

हार्दिक पांड्या और एली अवराम, ये रिश्ता क्या कहलाता है?

जी हां, दरअसल हार्दिक पांड्या और एली अवराम की अफेयर की खबरे लगातार सुर्खियों में आती रहती है। इसमे कई बार संदेह भी होता है कि दोनो किसी रिलेशन में है या नहीं। अब इस पर मोहर लग चुकी है।

हार्दिक और एली साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं

हार्दिक और एली साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं

स्पॉटबॉय.कॉम की खबर के मुताबिक हार्दिक और एली एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ये दोनों कॉफी और बातचीत के दौरान अब अच्छे दोस्त से कहीं ज्यादा एक दूसरे के करीब हो गए हैं।

यहां हुई पहली मुलाकात

यहां हुई पहली मुलाकात

खबर के मुताबिक हार्दिक और एली की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के शूट के दौरान हुई थी, जहां दोनों ने एक दूसरे के के साथ फोन नंबर्स एक्सचेंज किए थे। और कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे के खास दोस्त बन गए। कुछ ही महीनों में हार्दिक और एली एक दूसरे के बेहद करीब आ गए।

परिणीति चोपड़ा से जुड़ रहा था पांड्या का नाम

परिणीति चोपड़ा से जुड़ रहा था पांड्या का नाम

हालांकि उस वक्त हार्दिका का नाम परिणीति चोपड़ा से भी जुड़ रहा था लेकिन बाद में खबरें आई कि हार्दिक पांड्या एली के साथ डेट कर रहे है।

मूवी और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया

मूवी और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया

इन दोनों को इसके बाद मूवी और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। हाल ही में हार्दिक के भाई क्रुणाल की वेडिंग रिसेप्शन पर हार्दिक और एली की नजदीकियां हर किसी के जुबान पर थी।

वायरल हो रहे हैं पांड्या-एली के नजदीकी वाले फोटो

वायरल हो रहे हैं पांड्या-एली के नजदीकी वाले फोटो

क्रुणाल की वेडिंग रिसेप्शन पर हार्दिक और एली की साथ वाली फोटो काफी वायरल हो रही हैं। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर के किस्से हर तरफ छाए हुए हैं।

भारत की नहीं हैं एली

भारत की नहीं हैं एली

एली अवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्वीडन के एलिजबेट आव्रमिडो में हुआ था। एली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्वीडन से कर दी थी। एली को बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेत्री बनने की चाह थी इसीलिए वह स्वीडन छोड़कर साल 2012 में इंडिया शिफ्ट हो गयी।

बिग बॉस में नजर आईं थी मासूम एली

बिग बॉस में नजर आईं थी मासूम एली

ऐली को विदेशी होने के कारण इंडिया में रहने के लिए एक मॉडलिंग एजेंसी से मॉडलिंग का करार करना पड़ा। एली ने अपना पहला विज्ञापन एवरेडी बटेरीज अक्षय कुमार के साथ किया था। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले एली ने कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस में नज़र आई थीं , बिग बॉस में एली की मासूमियत ने सबका दिल मोह लिया था।

खामोश हैं एली और पांड्या

खामोश हैं एली और पांड्या

अब जब दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं तो दोनों के फैंस को इंतजार होगा कि कब ये दोनों भी शादी के बंधन मे बंधते हैं। हालांकि अभी अपने अफेयर के बारे में किसी ने भी साफ नहीं कहा है।

Story first published: Wednesday, January 24, 2018, 10:54 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+