BJP पार्टी में शामिल हुई इस मशहूर भारतीय क्रिकेटर की पत्नी

Ravindra Jadeja's Wife Rivaba Jadeja BJP में शामिल,इस सीट में लड़ेंगी चुनाव | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। वह गुजरात के कृषि मंत्री आर सी फलदू और सांसद पूनम माडम की मौजूदगी में जामनगर में पार्टी में शामिल हुईं। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पार्टी के लिए यह खुशी की बात है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इससे खासकर युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी।

भाजपा में शामिल होने के बाद रिवाबा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री व जनसंघ से भाजपा तक की वैचारिक यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उनकी कोई राजनीतिक इच्छा नहीं हैं। केवल कार्यकर्ता की हैसियत से ही पार्टी में शामिल हुई है। रीवा और जडेजा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। बीते साल रीवा उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब सड़क पर पुलिस कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया था। कुछ दिनों पहले रविन्द्र जाडेजा और रिवाबा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। तब से उनके भाजपा उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरात करणी सेना की महिला अध्यक्ष भी है।

रीवा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और रीवा माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। यही नहीं उन्होंने यूपीएससी की तैयारी भी की थी। उनका परिवार राजकोट के कालावड रोड स्थित सरिता विहार सोसाइटी में रहता है। बता दें कि रीवा राजकोट के एक कॉन्ट्रैक्टर और करोड़पति व्यापारी हरदेव सिंह सोलंकी की बेटी हैं। उनके दो निजी स्कूल और एक होटल भी हैं। रीवा की मांं प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं, वहीं उनके चाचा हरिसिंह सोलंकी भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। हालांकि वह कांग्रेस पार्टी के जाने माने नेता हैं।

Story first published: Monday, March 4, 2019, 10:15 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+