Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

घुटनों के बल बैठकर करूण नायर ने प्रेमिका को सगाई के लिए किया प्रपोज, VIDEO

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर करूण नायर जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है वे अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड सनाया तकरीवाला के साथ सगाई कर चुके हैं। आपको बता दें यह 27 साल का क्रिकेटर तब सुर्खियों में आया था जब इसने 2016 में तिहरा टेस्ट शतक जमाया था। यह तिहरा शतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में जमाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी साझा करते हुए लिखा- लड़की ने हां कह दी!

इसी के साथ नायर भारतीय क्रिकेट के उन मशहूर खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पिछले साल अपने आप को वैवाहिक रिश्तों में बांधा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस मामले में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने बेहद ही गुपचुप तरीके से अनुष्का शर्मा के साथ इटली में जाकर शादी की थी।

नायर ने अपनी मंगेतर के साथ एक फोटो भी शेयर की है। उनकी मंगेतर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। नायर ने फोटो के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे वे घुटनों पर बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर रहे हैं। आप इस पोस्ट को यहां पर देख सकते हैं-

View this post on Instagram

She said ‘YES’❤️💍

A post shared by Karun Nair (@karun_6) on

जहां तक नायर के करियर की बात है तो टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के बावजूद भी उनकी टीम इंडिया में जगह पक्की नहीं हो सकी। वे लंबे समय से किसी भी फार्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं जहां उन्होंने रणजी ट्रॉफी और अन्य सीमित ओवरों के खेल में भी हिस्सेदारी करी है। आपको बता दें कि नायर इंडियन प्रीमियर लीग में नियमित रूप से खेलते हैं। पिछले सीजन में वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 20:12 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+