
गर्लफ्रेंड शनाया से की शादी
करूण ने गर्लफ्रेंड सनाया टंकरीवाला को अपना हमसफर चुना है। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। नायर ने पिछले साल जून में शनाया को शादी के लिए प्रपोस किया था। शनाया टंकरीवाला स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। झारखंड के तेज गेंदबाज वरुण आरोन नायर और शनाया की शादी में शामिल हुए मेहमानों में से एक थे। आरोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नायर और शायर की एक तस्वीर शेयर करते हुए शादी की शुभकामनाएं दीं।

IPL में पंजाब का हिस्सा हैं नायर
28 वर्षीय करूण राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने से तो नाकाम हो रहे हैं लेकिन माैजूदा समय वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं। पंजाब ने 5 करोड़ 60 की कीमत से उन्हें अपनी टीम में शामिल किया हुआ है। सीजन-13 में करूण के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। यहां चमके तो भारतीय टीम टीम में जगह बना सकते हैं। करूण 69 आईपीएल मैचों में 1464 रन बना चुके हैं।

2017 से हैं बाहर
करूण भारत के लिए 6 टेस्ट व 3 वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 374 रन बनाए हैं जिसमें उच्चत्तम स्कोर 374 रहा। तिहरे शतक के बाद नायर बाकी मैचों में फ्लाॅप साबित हुए और टीम से जगह गंवा बैठे थे। इसके अलावा 2 वनडे मैचों में भी सिर्फ 46 रन ही बना सके। नायर आखिरी टेस्ट मार्च 2017 में तो आखिरी वनडे 13 जुलाई को जिंम्बाव्बे के खिलाफ 2016 में खेला था।


Click it and Unblock the Notifications
