For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मनीष पांडे रचाएंगे शादी, जानें काैन है उनकी होने वाली पत्नी आश्रिता शेट्टी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे आज यानी कि 2 दिसंबर को शादी के बंधंन में बंध जाएंगे। उन्होंने अपना दिल एक एक्ट्रेस पर हारा है, जिनका नाम आश्रिता शेट्टी हैं। एक्ट्रेस पर दिल हारना कोई नई बात नहीं है। युवराज सिंह, विराट कोहली, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे नामी खिलाड़ियों ने भी बाॅलीवुड एक्ट्रेस के साथ ही जिंदगी बीताने का फैसला किया हुआ है। अब इनके साथ मनीष पांडे एक्ट्रेस के होने जा रहे हैं।

करीबी रिश्तेदार रहेंगे शामिल

करीबी रिश्तेदार रहेंगे शामिल

यह दोनों मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार उनकी शादी दो दिन में हो जाएगी, यह एक निजी समारोह होगा, जिसमे केवल उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया है। पांडे पिछले काफी समय से आश्रिता के साथ अपने रिश्ते को मान चुके थे, कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था।

5 फिल्में कर चुकी हैं

5 फिल्में कर चुकी हैं

आश्रिता मुंबई की रहने वाली 26 साल की आश्रिता शेट्टी ने अब तक पांच फिल्मों में काम किया है और वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा हैं। मुंबई में शादी करने के एक और कारण भी है वो यह कि वेस्टइंडीज भारत दौरे पर आएगी और यहां टी20 सीरीज खेलेगी और इसका मैच 6 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को मनीष शादी की पार्टी भी दे सकते हैं।

शादी के एक दिन पहले टीम को बनाया चैंपियन

शादी के एक दिन पहले टीम को बनाया चैंपियन

बता दें कि मनीष ने अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2019 का खिताब दिला दिया है। मनीष के लिए यह दिन कभी ना भूला पाने वाला रहेगा क्योंकि उन्होंने शादी के एक दिन पहले अपनी पत्नी को जीत के रूप में बड़ा तोहफा दिया है। इस फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रनों का लक्ष्य तमिलनाडु के सामने रख दिया। तमिलनाडु के कप्तान मनीष पांडे ने टीम के लिए नाबाद 60 रनों की पारी खेली जो 45 गेंदों में आई। जवाब में उतरी तमिलनाडु की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाकर 1 रन से मैच हार गई।

Story first published: Monday, December 2, 2019, 15:11 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+