VIDEO : पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्या देंगे सलाह, रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। संडे के दिन 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मैनचेस्टर में हुए आईसीसी विश्व कप के 22वें मैच में रोहित ने 113 गेंदों में 140 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत भारत ने पाकिस्तान को 336 रनों का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान ने हालांकि अच्छी शुरूआत की थी लेकिन बीच में उन्होंने लगातार बड़े विकेट गंवा दिए जिस कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद जब पत्रकारों ने रोहित से सवाल किया कि वो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्या सलाग देना चाहेंगे? इसपर रोहित का जो जवाब था वो काफी मजेदार रहा।

रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह तभी कोई सलाह देंगे जब उन्‍हें पाकिस्‍तान टीम का कोच बनाया जाएगा। उन्‍होंने कहा, 'अगर मैं पाकिस्‍तान का कोच बना तो मैं बताउंगा, अभी क्‍या बताउंगा।' उनका यह जवाब सुन कांफ्रेंस रूम में मौजूद सभी लोग हंसने पर मजबूर हो गए। यह पूछने पर कि उनकी सफलता का कारण क्‍या है तो रोहित ने अपनी बेटी को इसका श्रेय दिया। रोहित ने कहा, 'मैं अभी अच्‍छी स्‍पेस में हूं। मेरी जिंदगी में बेटी आई, जिससे काफी खुश हूं। मैं आईपीएल से अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं। यहां हमने बेहतर शुरुआत करने पर ध्‍यान लगाया और मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'

रोहित शर्मा ने इसे मानने से इंकार कर दिया कि पाकिस्‍तान के खिलाफ जमाया शतक उनके करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारियों में से एक है। उन्‍होंने कहा कि जब आप देश के लिए खेल रहे होते हो तो टीम के लिए इस तरह की सभी पारियां काफी महत्‍वपूर्ण होती है। उन्‍होंने कहा, 'मुझे भरोसा है कि जब अगला शतक जमाउंगा तो आप फिर से यही सवाल करेंगे। इसके अलावा रोहित ने कहा कि उनके दिमाग में दोहरे शतक की बात नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैं निराश था जब आउट हुआ, जिस हिसाब से मैंने शॉट खेला। उन्होंने मिड-ऑन को पीछे भेजा और फाइन लेग को अंदर किया, यही मुझे समझने में गलती हो गई।

Story first published: Monday, June 17, 2019, 15:06 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+