मेलबर्न। इन दिनों टीम इंडिया जहां श्रीलंका में टेस्ट सीरीज का ज्शन मना रही है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन भारत से बहुत दूर अपनी बेटियों के साथ वक्त बिता रहे हैं।
जी हां विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन इन समय मेलबर्न में हैं जहां से उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो मेलबर्न के किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं।
दोनों बेटियों के साथ वाली इस फोटो के साथ शिखर ने ट्वीट किया, "अपनी एंजल्स को बहुत मिस किया। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मैं मेलबर्न आने के लिए बहाना ढूंढता रहता हूं। रेहा, आलिया के साथ ब्रंच।" शिखर ने ट्विटर पर बेटे जोरावर की भी एक तस्वीर शेयर की है।
Missed my angels, no wonder I look for excuses to come to Melbourne.
Brunch with Reah and Aliyah. :) pic.twitter.com/d7TL9nCdXk
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 31, 2015 मालूम हो कि शिखर धवन ने आस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की आयशा मुखर्जी से शादी की है, आयशा की धवन से सेंकड मैरेज है, पहली शादी से आयशा को दे बेटियां हैं , जबकि आयशा-धवन का एक बेटा जोरावर हे जो अभी मात्र सवा साल का है।