For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'गब्बर' ने घर की छत पर खेला क्रिकेट, अनोखे नियम के तहत हो गए कैच आउट, देखें वीडियो

नई दिल्ली। 'गब्बर' यानी कि शिखर धवन। यूं तो ये भारतीय क्रिकेट टीम का धाकड़ ओपनर मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करने के लिए जाना जाता है। लेकिन वो मैदान के अलावा छोटी सी जगहों पर भी बल्ला घुमाना पसंद करते हैं। इसका उदाहरण धवन ने ही अपने फेसबुक अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर पेश किया है। वीडियो में धवन घर की छत पर क्रिकेट खेलते नजर आए जिस दाैरान वह एक अनोखे नियम के तहत कैच आउट हो गए।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि धवन छत पर बल्ला हाथ में थामे हैं। वहीं फिल्डिंग में 5 लोग लगे हुए हैं जो धवन का कैच लेने के लिए पूरी तरह से चाैक्कने खड़े हैं। धवन तो पहले कुछ गेंदों को सामना तो कर लेते हैं लेकिन फिर अचानक कैच आउट हो जाते हैं, वो भी गेंद नीचे लगने के बावजूद। गेंद नीचे थप्पा खाने के बावजूद धवन को पवेलियन लाैटा देती है। आप सोच रहे होंगे कि जब गेंद टप्पा खा गई तो धवन आउट कैसे? तो यह सब हुआ एक अनोखे नियम के तहत तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शामिल तो नहीं बल्कि गली-सड़कों के क्रिकेट में जरूर शामिल है।

दरअसल, धवन 'वन टिप' आउट नियम के तहत आउट हुए। यानी कि गेंद सिर्फ एक थप्पा खाती है और फिल्डर उसे 1 हाथ से लपक लेता है तो बल्लेबाज को आउट दिया जाएगा। इसी नियम का शिकार बने धवन। इस विडियो में शिखर अपने रिश्तेदारों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं और 21 सेकंड इस विडियो में भी वह बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस विडियो को पोस्ट करते हुए शिखर ने इसे जो कैप्शन दिया है वह भी मजेदार है। शिखर ने लिखा, 'फैमिली वाली क्रिकेट का मजा ही कुछ और है।'

इसके अलावा शिखर धवन ने दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ शिखर ने सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी बहनों के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक महीला हैं, जिसमें शिखर ने उन्हें अपने दिल के सबसे करीब बताया है।

Story first published: Tuesday, October 29, 2019, 19:23 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+