For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिलायंस ने श्रेयस अय्यर के साथ करार किया, रोहित-बुमराह पहले से हैं इसका हिस्सा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ आईजीएम रिलायंस ने करार किया है। 23 साल के अय्यर के लिए यह सम्मान की बात है क्योंकि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के अलावा क्रुणाल पांड्या के साथ आईजीएम रिलायंस का करार है। भारतीय क्रिकेट के सबसे तेजी के साथ उभरते बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पिछले साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, जहां उन्होंने दिल्ली को सात साल बाद टॉप-4 में पहुंचाया था।

इसमें श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2019 के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया था। वो आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे युवा कप्तान बनने श्रेय हासिल किया था। श्रेयस अय्यर तकनीकी रूप से बहुत ही दक्ष बल्लेबाज के रूप में माना जाता है। वैसे श्रेयस अय्यर को साल 2017 में डेब्यू का मौका मिला था। लेकिन वो उस समय अपने स्थान को सुरक्षित नहीं रख सके। जिसके बाद अय्यर को एक बार फिर से 2019 वेस्टइंडीज के दौरे पर शामिल किया वहां शानदार प्रदर्शन किया।

आईएमजी रिलायंस के साथ करार को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा, ''आईएमजी रिलायंस के साथ जुड़ने के लिए मैं वास्तव में बहुत ही उत्साहित हूं। उद्योग जगत में वे सबसे बड़े नामों में से एक हैं और भारतीय क्रिकेट में अन्य दिग्गजों के साथ में उपयोगी साझेदारी के लिए तैयार हूं।''

वहीं आईएमजी रिलायंस के सेल्स हेड निखिल बरडिया ने कहा कि आईएम रिलायंस में श्रेयस का स्वागत करते हैं, विश्व स्तरीय प्रतिभाओं के हमारे ग्रुप में शामिल होने पर हमें खुशी है। वो पिच पर एक मजबूत प्रतियोगी है और एक महत्वाकांक्षी के रूप में खड़े हैं। वो आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति हं। वो आत्मविश्वास और विनम्रता के साथ संयोजन के साथ निडर रवैये के साथ युवा भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। तेजी के साथ बढ़ते फैंस के आधार पर भारतीय क्रिकेट के लिए उनमें उज्जवल संभावनाएं हैं। श्रेयस भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप में एक मजबूत स्तंभ होने का दावा करते हैं। अपने इस सफर में उनके साझेदार बनकर हम खुश हैं।

Story first published: Thursday, October 31, 2019, 22:51 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+