For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंती लैंगर के पति स्टुअर्ट बिन्नी ने लिया संन्यास, कभी खाए थे 6 गेंदों में 5 छक्के

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। । बिन्नी ने 2014 से 2016 तक भारत के लिए छह टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। बिन्नी मशहूर महिला स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर के पति हैं, जो आए दिन चर्चा में रहती हैं।

जारी किया बयान

जारी किया बयान

अपने पिता रोजर की तरह, स्टुअर्ट बिन्नी निचले मध्यक्रम में एक कठोर बल्लेबाज और मध्यम गति के स्विंग और सीम के गेंदबाज थे। स्टुअर्ट बिन्नी ने एक बयान में लिखा, "मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझे बहुत खुशी और गर्व हुआ है।" उन्होंने कहा, 'मैं मेरी क्रिकेट यात्रा में बीसीसीआई की बड़ी भूमिका को स्वीकार करना चाहता हूं। वर्षों से उनका विश्वास और समर्थन अविश्वसनीय रहा है। मेरी क्रिकेट यात्रा शुरू भी नहीं होती अगर यह कर्नाटक राज्य का समर्थन नहीं होता। राज्य के लिए कप्तानी करना और ट्रॉफी जीतना मेरे लिए सम्मान की बात है।'' अपने करियर की दूसरी पारी में स्टुअर्ट बिन्नी आने वाले दिनों में क्रिकेट में कुछ योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट का खेल मेरे खून से चलता है, और मैं हमेशा उस खेल को अपना योगदान देने के लिए वापस आऊंगा जिसने मुझे सब कुछ दिया है।''

बिन्नी का क्रिकेट करियर

बिन्नी का क्रिकेट करियर

स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 जुलाई 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। वहीं पहला वनडे 14 नवंबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उसी साल बिन्नी को टी20 में भी डेब्यू करने का माैका मिला जब उन्हें 11 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ माैका दिया गया था। हालांकि उनका करियर एक साल तक ही चला। बिन्नी ने सभी प्रारूपों में 24 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं और 459 रन भी बनाए हैं। उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट लेना है। बिन्नी का प्रथम श्रेणी करियर लगभग दो दशकों तक चला, जहां उन्होंने 95 मैच खेले, जिसमें 4796 रन बनाए और कर्नाटक के लिए 148 विकेट लिए। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का भी प्रतिनिधित्व किया है। कुल मिलाकर, उन्होंने 95 मैच खेले हैं जिसमें 22 विकेट लिए हैं और 880 रन बनाए हैं।

कभी खाए थे 6 गेंदों में 5 छक्के

कभी खाए थे 6 गेंदों में 5 छक्के

बता दें कि स्टुअर्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खराब रिकाॅर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। साल 2016 एक टी20 सीरीज में उन्होंने एक ओवर में 32 रन लुटाए थे। इस दाैरान उन्हें एक ही ओवर में 5 छक्के भी पड़े थे। भारत का विंडीज के साथ मैच था। विंडीज के लिए 11 ओवर बिन्नी ने फेंका था। इस ओवर में इविन लुईस ने उन्हें 32 रन जड़ दिए जिसमें 5 छक्के भी रहे। इविन लुईस ने 49 गेंदों में 100 रन जड़े थे, जिसमें 5 चाैके व 9 छक्के दर्ज थे। यह मैच भारत 1 रन से हार गया था। इस हार के बाद बिन्नी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।

Story first published: Monday, August 30, 2021, 10:28 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+