दुबई। आईसीसी ने वन डे क्रिकेट में बल्लेबाजी की रैंकिंग जारी की है जिसमें भारत के खब्बू बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डी विलियर्स हैं।
आईसीसी की बल्लेबाजों की ओडीआई रैंकिंग में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा सातवें स्थान पर खिसक गए। पिछली बार की रैंकिंग में वो छठे स्थान पर थे। रैंकिंग के आठवें पायदान पर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने अपना सिक्का बरकरार रखा है।
पाकिस्तान के खिलाफ हुई क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड के बैट्समेन जो रूट ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत वह ओडीआई रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाक के खिलाफ सीरीज में जो रूट को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' घोषित किया गया था। इस सीरीज में उन्होंने 274 रन जोडे़ थे।