For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'अरे, चाँद तो कब का निकला हुआ था ', भारतीय क्रिकेटर्स ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ

Virat Kohli, Rohit Sharma to Shikhar Dhawan, how cricketers celebrated Karva Chauth | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: करवा चौथ ना केवल भारतीय पंरपरा का खास त्यौहार रहा है बल्कि आधुनिक समय के साथ ये त्यौहार पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार-विश्वास को व्यक्त करने का भी एक साधन बन गया। देश-भर में 17 अक्टूबर को करवा-चौथ का पर्व धूम-धाम से मनाया गया और अनेक भारतीय दंपतियों की तरह से टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अपनी पत्नियों के साथ यह त्यौहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्होंने खूबसूरत पलों की तस्वीरें भी शेयर की।

'आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकता'

'आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकता'

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी आइशा की जोड़ी काफी खास मानी जाती है। दोनों की प्रेम कहानी भी थोड़ी अलग है। शिखर ने पत्नी को हैप्पी करवा चौथ बोलते हुए कहा है- 'हैपी करवा चौथ मेरे प्यार, आप दूर हो लेकिन फिर भी हमेशा मेरे करीब हो। आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकता। खूब सारा प्यार। सभी शादीशुदा कपल को भी शुभकामनाएं। भगवान आपके लिए लंबा शांति भरा जीवन साथ बिताने के लिए आशीर्वाद बनाए रखे।'

रोहित ने किया रितिका को विश-

रोहित ने किया रितिका को विश-

धवन के वनडे ओपनिंग साथी और टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने भी पत्नी रितिका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी करवा चौथ मेरी प्यार। मैं जानता हूं कि यह कितना मुश्किल होता होगा जब तुम्हें छोटे बच्चे की देखभाल करनी पड़ती है और तुम्हारे पास मैं नहीं होता।

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर धोखाधड़ी, जबरन घर में घुसने का आरोप, परिवार सहित केस दर्ज

'बहुत गजब, प्रेम और श्रद्धा'

'बहुत गजब, प्रेम और श्रद्धा'

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पत्नी के साथ ट्वीट किया है। सहवाग इस फोटो में पत्नी आरती के साथ छत पर चांद के निकलने के समय की फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं- बहुत गजब, प्रेम और श्रद्धा।

'अरे चांद तो कब का निकला हुआ था'

जबकि गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी नताशा को ही चांद करार देते हुए बहुत खूबसूरत ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर अपने बेबाक राजनीतिक विचारों के अलावा क्रिकेट पर साफ बात करने वाले गंभीर ने नताशा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- अरे चांद तो कब का निकला हुआ था।

आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम ने की सपोर्ट स्टॉफ में महिला की नियुक्ति

'मेरी सबसे फेवरिट पर्सन'

'मेरी सबसे फेवरिट पर्सन'

वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पत्नी प्रतिमा सिंह को अपनी फेवरेट पर्सन बताते हुए सभी को करवा चौथ की बधाई दी। ईशांत इस समय टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मेरे सबसे फेवरिट पर्सन और आप सभी को करवा चौथ की बधाई।'

भुवी-रैना का सादगी भरा अंदाज

भुवी-रैना का सादगी भरा अंदाज

वहीं, टीम से इस समय बाहर चल रहे एक अन्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों घर पर हैं। मेरठ से ताल्लुक रखने वाले भुवी ने अपनी पत्नी के साथ सादगी भरे अंदाज में फोटो शेयर करते हुए सबको करवा चौथ की बधाई दी है। इसके अलावा सुरेश रैना ने भी पत्नी प्रियंका संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए सबको त्यौहार की बधाई दी।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 9:00 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+