For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

100 प्रतिशत तक बढ़ सकती है भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी, अंतिम फैसला बाकी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सैलरी में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के फैसला को मंजूरी दे सकती है। फिलहाल बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी सीके खन्ना ने अबी कुछ भी तय न किए जाने की बात कही है। एएनआई के मुताबिक खन्ना ने कहा, "अभी भी चर्चा चल रही है, कुछ भी तय नहीं हुआ है। हां, वेतन वृद्धि प्रस्ताव पर अभी एक और मीटिंग होने की संभावना है। फिलहाल बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ड्रॉफ्ट प्रपोजल पर काम कर रहे हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले भारतीय कप्तान कोहली ने बीसीसीआई के सामने खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने की मांग रखी थी, जिसे जल्द ही सीओए की मंजूरी मिल सकती है। केवल भारतीय नेशनल टीम के खिलाड़ियों की ही नहीं बल्कि समिति ने जूनियर और घरेलू टीम के खिलाड़ियों की सैलरी भी दोगुनी करने का फैसला किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए बीसीसीआई को बजट बढ़ाना पड़ेगा। COA 180 करोड़ के मौजूदा कॉर्पस में 200 करोड़ रुपये और जोड़ने पर विचार कर रही है। मतलब ये कि अभी बीसीसीआई खिलाडियों की सैलरी में 180 करोड़ रुपए खर्च करता है। अब 200 करोड़ करेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, "सीनियर खिलाड़ियों को निश्चित तौर पर 100 प्रतिशत बढ़ोतरी मिलेगी, यहां तक कि घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी में भी 100 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की जाएगी। चूंकि इन खिलाड़ियों की वजह से ही बीसीसीआई को इतना ज्यादा राजस्व मिलता है, ऐसे में क्या बोर्ड उनकी सैलरी पर 200 करोड़ नहीं खर्च कर सकता? इतने ज्यादा पैसे होने की वजह से सीनियर खिलाड़ियों को बोर्ड के अनुमानित 26% राजस्व का आधा हिस्सा नहीं दिया जा सकता है। इस पैसे को कुछ इस तरह बांटा जाएगा कि घरेलू क्रिकेटरों को भी समान बढ़त मिले।"

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री ने भी सैलरी बढ़ाने की वकालत की थी। मौजूदा फॉर्म्यूले के तहत, बीसीसीआई को सालाना रेवेन्यू का 26 प्रतिशत हिस्सा 3 हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें से 13 प्रतिशत रेवेन्यू अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को, 10.6 प्रतिशत डमेस्टिक क्रिकेटरों को और बाकी हिस्सा महिला और जूनियर खिलाड़ियों को दिया जाता है। क्रिकेटरों की अलग-अलग कैटिगरी में हिस्सा अब बदला जा सकता है। नए फार्मूले के तहत विराट कोहली जैसे टॉप प्लेयर को अब बीसीसीआई से साल भर में 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिल सकते हैं।

Story first published: Friday, December 15, 2017, 15:07 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+