विराट कोहली ने लॉन्च किया अपना परफ्यूम ब्रैंड, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। इंडिया टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने खेल के चलते दुनिया भर में मशहूर हैं। कोहली के विश्व भर में प्रसंशक हैं। कोहली खेल के मैदान से लेकर बिजनेस के क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रहे हैं। उनकी लोकप्रियता की वजह से उनसे जुड़े प्रोडक्ट काफी तेजी से बाजार में बिक जाते हैं। कोहली ने व्यापार के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम रखा है।

कोहली ने लॉन्च किया खुद का ब्रैंड:
कोहली के नए वन8 ब्रैंड में परफ्यूम के अलावा डियोड्रेंट्स और पॉकेट स्प्रे भी मौजूद हैं। इस ब्रैंड की नई फ्रेग्रेंस सीरीज छह प्रकारों-एक्वा, विलो, इंटेंस, एक्टिव, फ्रेश और प्योर मे उपलब्ध हैं। इस नए ब्रैंड वन8 का नाम कोहली की जर्सी की संख्या-18 के नाम पर रखा गया है।
लॉन्च के समय ये बोले विराट कोहली:
अपने परफ्यू ब्रांड के लॉन्च के बाद कोहली ने कहा, 'वन8 मेरे दिल के काफी करीब है। इसके जरिए मैं अपने फैंस से गहरे स्तर पर जुड़ना चाहता हूं और उन्हें अपने व्यक्तित्व के स्पष्ट और आनंदमय पहलू तक पहुंचाना चाहता हूं।' मेरे इस पहलू को कभी नहीं देखा गया। मैं चाहता हूं कि हर कोई मेरी यात्रा में बारीकी से शामिल हो। मेरे साथ बढ़े। वन8 फ्रेग्रेंस का लॉन्च इस ब्रांड के प्रस्ताव और मेरे व्यक्तित्व का विस्तार है।"

ये रहा प्राइस:
वन8 परफ्यूम को 6 फ्रेग्रेंस के साथ मार्केट में उतारा गया है, जिसमें एक्वा, विलो, इंटेंस, एक्टिव, फ्रेश और प्योर शामिल हैं। विराट कोहली के ब्रांड का ये परफ्यूम ऑनलाइन खरीदा जा सकता है, जिसकी 100ml बोटल की कीमत 1495 रुपये है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
