आस्ट्रेलियाई टी-20 में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी
सिडनी, 26 सितम्बर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर आस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी अपने बल्ले का जौहर दिखायेंगे। यही नहीं दिग्गज गेंदबाज अपनी गेंदबाजों को भी यहां अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया के इस महासंग्राम में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने खिलाड़ियों को पूरी छूट दे दी है। बताया जा रहा है कि 2009-10 के सत्र में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) इस प्रतियोगिता की शुरुआत कर देगा। इसमें सीए को बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इस टूर्नामेंट में फिलहाल छह टीमें शिरकत कर रही हैं। सीए ने इसे आईपीएल जैसा स्वरूप देने का फैसला किया है। इस संबंध में मंथन चल रहा है।
क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो ट्वेंटी-20 के माहिर खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में जबरदस्त कमाई होगी।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों के आस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर बीसीसीआई को कोई आपत्ति नहीं है। सीए ने खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में खेलने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, जिस पर बीसीसीआई ने हां कर दी।
ऑस्ट्रेलिया टी-20 लीग के लिए चयनित भारतीय खिलाडि़यों में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications