ये हैं क्रिकेट के मैदान के शाहरूख खान, जिन्होंने इश्क के लिए तोड़ी मजहब की दीवारें
बैंगलुरू। फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को लोग 'रोमांस का बादशाह' कहते हैं लेकिन ये तमगा उन्हें केवल रील लाइफ के लिए नहीं मिला है बल्कि रीयल लाइफ में किंग खान को 'इश्क का पूजारी' कहा जाता है क्योंकि उन्होंने एक हिंदू-पंजाबी महिला गौरी खान से शादी की है।
हिंदू तरीके से भी दिनेश-दीपिका एक-दूजे के हुए, देखें तस्वीरें
शाहरूख खुद एक कट्टर इस्लामिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन प्यार के लिए उन्होंने धर्म की सारी बेड़ियों को तोड़ दिया और आज शाहरूख-गौरी लोगों के लिए आइडियल कपल बन चुके हैं।
पढ़े: बर्थ-डे ब्वॉय दिनेश कार्तिक की लवस्टोरी
ऐसा नहीं है कि फिल्मी दुनिया में ही ऐसा होता है, हमारे क्रिकेट वर्ल्ड के भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए धर्मों की दीवारें तोड़ी हैं और अपनी जिंदगी में मोहब्बत के फूल खिलाये हैं इसी कारण उन्हें क्रिकेट वर्ल्ड का शाहरूख खान कहते हैं।
नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और मिलिए क्रिकेट फील्डस के शाहरूख खानों से..

अजीत अगरकर-फितिमा शिया
अजीत अगरकर खुद हिंदू हैं और उन्होंने मुस्लिम लड़की फितिमा से प्रेम विवाह किया है।

सबा करीम-रश्मि रॉय
मुस्लिम विकेटकीपर सबा करीम ने हिंदू लड़की रश्मि से शादी की है।

अजहर-संगीता बिजलानी
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने हिंदू-पंजाबी लड़की संगीता बिजलानी से शादी की थी।

मोहम्मद कैफ-पूजा यादव
मुस्लिम क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हिंदू पत्रकार पूजा यादव से शादी की है।

नवाब मंसूर अली खान-शर्मिला टैगोर
ये शादी परफेक्ट शादी कही जाती हैं, शर्मिला भी हिंदू बंगाली बाला थीं जिन्होंने पटौदी के नवाब मंसूर अली खान से निकाह किया था।

मनोज प्रभाकर-फरहीन
मनोज प्रभाकर ने फिल्म अभिनेत्री फरहीन से शादी की है।

दिनेश कार्तिक-दीपिका पाल्किल
हिंदू लड़के दिनेश कार्तिक ने क्रिश्चियन गर्ल दीपिका पाल्किल को जीवन साथी बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications