Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final के बाद टीम इंडिया के लिए रेस्ट जरूरी, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज स्थगित होने के लिए तैयार

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जून में होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज स्थगित होकर आगे बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लंबे आईपीएल के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले को खेलने के पश्चात अब अपने खिलाड़ियों को आराम कराने की ओर देख रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को वाकई में रेस्ट की जरूरत भी है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 जून से 30 जून के बीच खेली जानी थी। दोनों के ही क्रिकेट बोर्ड के बीच काफी अच्छे संबंध हैं और आपसी सहमति से इन्होंने इस सीरीज को आगे स्थगित करने का फैसला किया है।

इसकी जानकारी एक बीसीसीआई अधिकारी द्वारा india.com से कही बात के अनुसार मिली है। अभी यह पता नहीं चला है कि यह वनडे सीरीज कब होगी, लेकिन माना जा रहा है कि एशिया कप के शुरू होने से पहले की विंडो में इसको निपटा लिया जाएगा।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग 11 में शामिल हुआ ये तेज गेंदबाज, पैट कमिंस ने की पुष्टि

अब इस बात के चांस ज्यादा बढ़ गए हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलने के बाद सीधे वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जहां उनको अलग-अलग फॉर्मेट में क्रिकेट खेलना है।

फिलहाल एक तरफ रोहित शर्मा एंड कंपनी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को पहली बार जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल यानी 7 जून को अपना मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल में खेलेगी, तो वही अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला कल ही खेल रही होगी। यह श्रृंखला श्रीलंका में खेली जा रही है जहां अफगानिस्तान और द्विपीय राष्ट्र 1-1 से बराबरी पर हैं।

वैसे इस बात के संकेत पहले ही मिल चुके थे कि भारतीय खिलाड़ियों को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद एक बड़ा ब्रेक मिलेगा। अब यह तय है कि अफगानिस्तान के साथ सीरीज को आगे बढ़ाकर इस आराम का बंदोबस्त किया जाएगा।

Story first published: Tuesday, June 6, 2023, 15:18 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+