Bangladesh Tri Series: हार से घबराई बांग्लादेश ने किया बदलाव, बाहर हुआ यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। बांग्लादेश में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज के पहले 2 मैचों में बांग्लादेश (Bangladesh) के टॉप ऑर्डर के फेल हो जाने के बाद बांग्लादेश (Bangladesh) क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। टीम ने टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन से नाराज होकर सौम्य सरकार को सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया है और आगामी मैचों के लिए तीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। तीसरे और चौथे मुकाबले के लिए बल्लेबाज मोहम्मद नईम, अमीनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश (Bangladesh) में खेली जा रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में बांग्लादेश (Bangladesh) के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
और पढ़ें:
जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश (Bangladesh) ने 60 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन तक बांग्लादेश (Bangladesh) के चार बल्लेबाज पविलियन लौट गए थे। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम तीन विकेट से मैच जीतने में सफल रही और जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा।
इस दौरान सौम्य सरकार ने दो मैचों में सिर्फ चार रन बनाए। सौम्य सरकार के अलावा मेहंदी हसन और यासिर अराफात को बाहर कर दिया गया है। तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन और शफीउल इस्लाम को भी टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़ें: Ashes 2019: पैट कमिंस ने रचा इतिहास, तोड़ा एशेज का 42 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इस प्रकार है: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शब्बीर रहमान, मोसद्दिक हुसैन, लिटन दास, अफिफ हुसैन, तैजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम, अमीनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
