पटना। सेमीफाइनल में भारत की हार ने देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों के सपने को तोड़ दिया है, इसलिए देश के काफी लोगों के अंदर इस हार को लेकर गुस्सा और निराशा है, जिसके चलते कुछ लोग दुखी होकर वो हरकतें कर रहे हैं जो कि उन्हें नहीं करनी चाहिए।
बिहार के कुछ इलाकों में तो नाराज भारतीय प्रशंसकों ने मैच की हार के बाद गुस्से में अपना टीवी ही तोड़ दिया है। टीवी तोड़ने की खबरें गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, पटना और बेगुसराय जिलों से आई हैं। ऐसी ही खबरें यूपी के शहरों कानपुर, उन्नाव और सुल्तानपुर से भी आयी हैं।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलते हुए चार साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में जीता गया आईसीसी विश्व कप खिताब बचा नहीं सकी।
Kanpur (UP): Fans break television set after India's loss at World Cup semi-final pic.twitter.com/7GpYNdQC4r
— ANI (@ANI_news) March 26, 2015 आस्ट्रेलिया ने उसे गुरुवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर हुए सेमीफाइनल में 95 रनों से हराकर सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई। 29 मार्च को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा।
ये है बॉलीवुड की TEAM INDIA,जानिए कौन होगा कोहली, कौन जडेजा!