पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा- कोहली के बदले हमारी पूरी टीम ले लो, फिर ट्विटर पर लगी क्लास
पाकिस्तान को 124 रनों से हराने के बाद अब खुद पाकिस्तान की मीडिया भारतीय टीम की मुरीद हो गई है। जी हां, 4 जून को खेले चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर अपने खिताब बचाने के अभियान की शानादर शुरूआत की थी। मैच से पहले पाकिस्तानी मीडिया भारतीय टीम में कोच और कप्तान को लेकर तरह-तरह से मजाक बना रही थी लेकिन अब वही मीडिया भारतीय टीम की दीवानी हो गई है। खासकर भारतीय कप्तान विराट कोहली की।
विराट कोहली को लेकर पाकिस्तान में यहां तक दीवानगी छाई हुई है कि लोग उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के बदले पूरी पाकिस्तानी टीम भारत को देने के लिए तैयार हैं। जी हां, दरअसल पाकिस्तान के मैच हारने के बाद वहां की एक पत्रकार नज़राना गफ्फार ने ट्वीट कर कहा- 'भारतीय हमारी पूरी टीम ले लें और एक साल के लिए कोहली दे दें।' फिर क्या था। इस ट्वीट के बाद भारतीयों ने उस महिला पत्रकार की जमकर खिंचाई की। दरअसल कोहली के फैन्स को ये सौदा पसंद नहीं आया और उन्होंने पत्रकार को जमकर ट्रोल किया।
Indian can take all our team and give us #Kohli for a year. #PakvInd
— Nazrana Ghaffar (@NazranaYusufzai) 4 June 2017
पढ़िए ये मजेदार ट्वीट्स
|
कटोरा ले लो अब तुम
एक यूजर ने लिखा- कश्मीर दे दो, माधुरी दे दो, सचिन दे दो, सौरव दे दो......तुम एक बड़ा सा कटोरा ले लो
|
पहले इज्जत लेना तो सीखो.. कोहली तो दूर की बात है
ओक यूजर ने लिखा- पहले हमसे कुछ न देने के बदले कम से कम एक दिन के लिए इज्जत लेके तो देखो.. कोहली तो दूर की बात है।
|
गदर वाले सनी पाजी याद हैं न?
एक यूजर ने सनी देवल को लेकर कटाक्ष करते हुए लिखा- सनी पाजी भेजे याद है न गदर वाला
|
पहले राहुल गांधी को अपना पीएम बनाओ
एक यूजर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा- पहले राहुल गांधी को अपना अगला पीएम बनाओ फिर बिना अपनी टीम को हमें दिए विराट कोहली को दो साल के लिए ले लो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
