Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड के 10 ओवर में 75 रन (लीड-4)

केविन पीटरसन 17 और पॉल कालिंगवुड तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले माइकल लंब 13 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड का दूसरा विकेट क्रेग कीसवेट्टर के रूप में गिरा उन्होंने 27 गेंद पर 25 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल रज्जाक और सईद अजमल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 147 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से सलमान बट्ट ने 34, उमर अकमल ने 30, मोहम्मद हफीज ने 18, कामरान अकमल ने 15, मिस्बाह-उल-हक ने 13, सईद अजमल ने 13, और अब्दुल रज्जाक ने 10 रन बनाए। वहीं, कप्तान शाहिद अफरीदी बिना खाता खोले आउट हो गए।

दोनों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-डी में थी जबकि पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में थी। ग्रुप-डी से वेस्टइंडीज और ग्रुप-ए से आस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल किया है।

इंग्लैंड ने ग्रुप मैच में आयरलैंड को पराजित किया था जबकि उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली थी। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने ग्रुप मैच में बांग्लादेश को हराया था। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार मिली थी।

विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया था। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंची हैं। इन्हें ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ में विभाजित किया गया है। इन्हीं टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+