दिल्ली। पूर्व टेस्ट क्रिकेट अंपायर एसआर रामचंद्र राव का 81 साल की अवस्था निधन हो गया। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को जारी बयान में श्री रामचंद्र राव की अचानक हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
एसआर रामचंद्र राव का जन्म 16 सितंबर 1931 को हुआ था। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की अंपायरिंग रणजी ट्रॉफी से शुरू की। नवंबर 1975 में अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच हुए क्रिकेट मैच में उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद एसआर रामचंद्र राव ने 20 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग की।
उनकी अंपायरिंग का सबसे यादगार मैच मार्च 1987 में हुआ जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में मुकाबला था। इसी मैच में सुनील गावस्कर 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे।
उन्होंने तीन वनडे इंटरनेशन मैच की भी अंपायरिंग की। भारत और पाकिस्तान के बीच मार्च 1987 में पुणे के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में उन्होंने आखिरी बार अंपायरिंग की थी।