Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेविस कप से ठीक पहले बोपन्ना घायल

नई दिल्ली6 अप्रैल: घुटने की एक चोट ने रोहन बोपन्ना को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के चंडीगढ़ में खेले जा रहे टूर्नामेंट के फाइनल से वंचित कर दिया।

बोपन्ना को यह चोट तब लगी है जबकि अगले सप्ताह भारत को डेविस कप के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जापान के साथ खेलना है हालांकि बोपन्ना ने कहा है कि उन्होंने यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया है और वे डेविस कप मैच तक बिलकुल ठीक हो जाएंगे।

बोपन्ना ने कहा, "मेरे घुटनों में कुछ दिनों से सूजन थी और आज यह ज्यादा ही महसूस हो रही थी इसलिए सावधानी के तौर पर मैंने न खेलने का फैसला किया। यह एक साधारण चोट है लेकिन मैं डेविस कप के पहले कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहता था।"

गौरतलब है कि अगर भारत जापान को हरा देता है तो उसके विश्व ग्रुप में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+