विदेश में भी चालू है भारत की ये रन मशीन, जड़ा 39वां शतक

भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 39वां शतक जड़ा है। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज पुजारा ने शुक्रवार (26 मई) को काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन टू में नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए अपना 39वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया है। दरअसल पुजारा ने ये कारनामा नॉटिंघमशायर के होम ग्राउंड नॉटिंघम में अपने पदार्पण मैच में ही कर दिखाया। यहां पुजारा का ये पहला मैच है। आपको बता दें कि पुजारा काउंटी करियर में अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ मुकाबले के पहले दिन 174 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज को 82 वें ओवर में क्रेग मील्स द्वारा 112 रन पर आउट होने के बाद 12,000 प्रथम श्रेणी के रनों को पूरा करने में अधिक इंतजार करना होगा।

हालांकि दाएं हाथ के बल्लेबाज भारतीय बल्लेबाज को अपने 12,000 प्रथम श्रेणी रन पूरा करने के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि 82वें ओवर में उन्हें क्रेग मिल्स ने 112 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। पुजारा ने माइकल लंब के साथ चौथे विकेट के लिए 185 रन की भागीदारी निभायी। जब पुजारा आउट हुए तब नाटिगंमशर का स्कोर चार विकेट पर 307 रन था। पुजारा ने सत्र के अपने पहले मैच में ग्लेमोर्गन के खिलाफ महज दो रन बनाये थे। पुजारा ने 48 टेस्ट मैचों में 51.32 के औसत से 3798 रन बनाये हैं जिसमें 11 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। गौरतलब है कि पुजारा ने घरेलू टेस्ट सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बैटिंग की थी जिसमें उनका दोहरा शतक भी शामिल हैं।

Story first published: Saturday, May 27, 2017, 13:53 [IST]
Other articles published on May 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+