Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वनडे टीम से युवराज की छुट्टी, सैमसन और करण को मिला मौका

मुंबई। इंग्लैंड दौरे पर पांच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और एक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। टीम के चयनित खिलाड़ियों की घोषणा मगलवार को की गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुंबई स्थित मुख्यालय में अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति की बैठक में एकदिवसीय मैचों के लिए टीम का चयन किया गया।

टीम में मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह और चोटिल तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जगह नहीं मिली है, जबकि केरल के युवा विकेटकीपर संजू सैमसन और रेलवे के लेग स्पिन आलराउंडर करण शर्मा इस टीम में नए चेहरों के रूप में शामिल किए गए हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में लिस्ट-ए मैचों चतुष्कोणीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले केरल के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन और लेग स्पिन गेंदबाज एवं हरफनमौला कर्ण शर्मा को टीम में जगह दी गई है।

टीम में महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, मोहित शर्मा, अंबाती रायडू, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+