For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दुनिया के बल्लेबाजों को डराने वाले हरभजन को इस चीज से लगता है डर

नई दिल्ली। हरभजन सिंह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बेबाक अंदाज और बेफ्रिक रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी गेंदबाजी से भारत को कई मुकाबलों में जीत दिलाने वाले हरभजन ने अपने जीवन से जुड़ा एक राज खोला है। मैदान में कभी कंगारू खिलाड़ियों को 'हर भजन' सुनाने वाले इस लंबे कद के खिलाड़ी एक चीज से बहुत डरते हैं।

आसमानी यात्रा से लगता है डर

आसमानी यात्रा से लगता है डर

जी हां भज्जी ने हाल ही में जिक्र किया है कि उनको आसमानी यात्रा से काफी डर लगता है। यह बात उन्होंने एक टीवी शो में कही। एक टी शो 'नो फिल्टर नेहा' में हरभजन सिंह ने अपने इसी डर का जिक्र करते हुए बताया कि जब भी मैं फ्लाइट में होता हूं तो मैं बहुत डरता हूं। मुझे इसका फोबिया है। हालांकि अब यह धीरे-धीरे यह कम हो गया है लेकिन उन्हें लिफ्ट में भी रहने में भी काफी डर लगता है। उनका लगता है कि अगर कहीं लिफ्ट रुक जाए और मैं अकेला रह जाऊं तो क्या होगा?

महेंद्र सिंह धोनी के विश्व कप में खेलने की अटकलों को लेकर रॉबिन सिंह ने कही बड़ी बात

धीरे-धीरे परवान चढ़ा प्यार

धीरे-धीरे परवान चढ़ा प्यार

हरभजन सिंह ने इस दौरान कई मुद्दों पर बात की। इसमें उनकी शादी के बारे में भी चर्चा शामिल थी। उन्होंने बताया कि वो 2011 के विश्वकप के दौरान गीता से मिले थे, धीरे-धीरे उनका प्यार आगे चढ़ा और बाद में शादी के मुकाम तक पहुंचा। बता दें कि हरभजन इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस दौरान आईपीएल में उनका सफर जारी है। पिछले सीजन में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। भज्जी को इस आगामी सीजन में भी चेन्नई की टीम द्वारा रिटेन किया गया है।

क्रिकेटरों को उम्र छिपाना अब पड़ेगा बहुत भारी, बीसीसीआई ने लिया सख्त फैसला

बेहतरीन टेस्ट रिकॉर्ड वाले भज्जी नजर आते हैं कमेंट्री में

बेहतरीन टेस्ट रिकॉर्ड वाले भज्जी नजर आते हैं कमेंट्री में

भज्जी ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट झटके हैं। हरभजन बहुत तेजी के साथ अपने 400 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले खिलाड़ी बने थे। एक ऐसे समय जब सबको उनसे भारत का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने की उम्मीद थी, उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी आ गई। इसी दौरान भारतीय टीम को अश्विन जैसा सितारा भी मिल गया था। बाद में अश्विन ने टीम में अपनी जगह प्रमुख स्पिनर के तौर पर पक्की कर ली। भज्जी मैदान के अलावा आजकल कमेंट्री करते भी देखे जाते हैं।

Story first published: Wednesday, November 28, 2018, 14:27 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+