For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये है ODI और टी-20 की पूरी टीम

MS Dhoni back as BCCI announced India's ODI squad for Australia and New Zealand | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। इसके अलावा न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले तीन टी20 मैचों की सीरीज की भी घोषणा हो चुकी है। खास बात यह है टी20 मैचों में धोनी की वापसी हुई है। भारत की वन डे सीरीज मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाद शुरू हो जाएगी। भारत 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे मैच खेलेगा। उसके बाद भारत को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होना है। जहां टीम को शुरू में पांच वन डे मैच खेलने है।

उमेश और ऋषभ का कटा पत्ता

उमेश और ऋषभ का कटा पत्ता

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर चुनी हुई इस टीम में कई आश्चर्यजनक फेरबदल हुए हैं। क्रिकेट प्रशंसक इन फेरबदल से काफी हैरान भी हो सकते हैं। टीम इंडिया में सबसे युवा सनसनी के तौर पर टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत को विंडीज के खिलाफ गैर जिम्मेदार शॉर्ट खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। वो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर चुनी हुई ODI टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। वहीं फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे उमेश यादव को न तो ODI और न ही टी-20 टीम में जगह दी गई है।

ODI टीम से पंत की छुट्टी

ODI टीम से पंत की छुट्टी

टीम में सबसे आश्चर्यजनक वापसी दिनेश कार्तिक की हुई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरों के लिए निदहास ट्रॉफी के सुपरस्टार खिलाड़ी कार्तिक को दोनों टीमों (ODI और टी-20) में जगह मिली है। उन्हें टीम में ऋषभ पंत की जगह शामिल किया गया है। पंत ने हाल में घरेलू सरजमीं पर विंडीज के खिलाफ 5 में से 3 ODI मुकाबले खेले थे लेकिन कुछ कमाल नहीं कर पाए थे। विंडीज के खिलाफ घेरलू श्रृंखला में लचर प्रदर्शन के बाद पंत की ODI टीम से छुट्टी हो गई है। उन्होंने विंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में 17 और 24 रनों का स्कोर किया था।

पांडे भी टीम से हुए बाहर

पांडे भी टीम से हुए बाहर

पंत अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं जहां उन्हें स्लेजिंग में अधिक संलिप्त देखा गया जबकि उनके बल्ले से बड़े स्कोर नहीं निकले हैं। BCCI के द्वारा जारी बयान के मुताबिक वो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद इंडिया-A की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पांच मैचों की ODI श्रृंखला खेलने वापस स्वदेश लौटेंगे। मनीष पांडे भी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। बहुत से मौके मिलने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे पांडे को हाल में आयोजित विंडीज के खिलाफ पांच ODI मुकाबलों में भी बेंच पर ही बैठे दिखे वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्हें टी-20 श्रृंखला में मौका नहीं मिला।

ऐसी है ODI टीम

ऐसी है ODI टीम

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वन डे टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जेदाव, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।

लोकेश राहुल को भी जगह

लोकेश राहुल को भी जगह

इस प्रकार टीम में केएल राहुल की टेस्ट में मौजूदा खराब फार्म को ज्यादा तरजीह नहीं दी गई है। वहीं, चोट के बाद हार्दिक पांड्या की वन डे टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा भारत को न्यूजीलैंड में तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। उसके लिए टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जेदाव, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

Story first published: Monday, December 24, 2018, 18:45 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+