Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Birthday Special: राहुल द्रविड़...शर्मीले 'जैमी' या 'द वॉल'..क्या हो आप?

नई दिल्ली। आज इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सूपर स्टार राहुल द्रविड़ का 44 वां जन्मदिन है, द्रविड़ की छवि हर खेल प्रेमी के दिल में जेंटलमैन की है, द्रविड़ के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो मुंह से कम आंखों से ज्यादा बोलते हैं।

राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया की दीवार माना जाता था, क्योंकि जब भी टीम संकट में होती थी द्रविड़ एक छोर थामे रखते थे। इसी वजह से उनका नाम 'द वॉल' पड़ गया। वैसा उनका निक नेम जैमी है क्योंकि उनके पिता जैम बनाने वाली कंपनी 'किसान' में काम करते थे।

खास बातें

  • द्रविड़ ने अपनै कैरियर में कुल 164 टेस्ट मैच, 344 वनडे मैच खेले हैं।
  • टेस्ट मैच में उन्होंने 52.31 के औसत से 13288 रन बनाये जिसमें उन्होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाये।
  • टेस्ट मैच में उनका सर्वाधिक स्कोर 270 रन है।
  • 344 वनडे मैच में उन्होंने 39.16 के औसत से 10889 रन बनाये जिसमें उन्होंने 12 शतक और 83 अर्ध शतक लगाये।
  • यही नहीं उन्होंने विकेट कीपर की भी भूमिका बखूबी निभाई।
  • उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों मे मिलाकर 406 कैच और 14 स्टंपिंग की है।
  • द्रविड़ ने क्रिकेट के कैरियर मे कभी भी उन्हें किसी विवाद का सामना नहीं करना पड़ा।
  • द्रविड़ के धैर्य को इसी रिकॉर्ड से समझा जा सकता है कि वह दुनिया में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 30000 गेंदों का सामना किया है।
  • द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार 4 पारियों में सैकड़ा जड़ा है।
  • 2004 में आईसीसी अवार्ड शुरु होने पर पहले आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईय़र का खिताब द्रविड़ को मिला था।
  • द्रविड़ ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने हर टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ सैकड़ा जड़ा है।

क्या कहते थे दिग्गज

  • स्टीव वॉ: द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों का बेहतरीन कैरियर इसका सबूत है कि ऐसे खिलाड़ी कभी रिटायर नहीं होते।
  • नवजोत सिंह सिद्धू: द्विड़ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो टूटे कांच के टुकड़ों पर भी चलने को तैयार रहते हैं अगर उनकी टीम को इसकी जरूरत है।
  • मैथ्यू हेडेन: क्रिकेट के मैदान पर जो हो रहा है वह आक्रमकता नहीं है, आक्रमकता देखनी है तो द्रविड़ की आंखों में देखिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+