Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

UAE के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 सीरीज में USA की अगुवाई करेगा ये 'भारतीय' कप्तान

नई दिल्ली। विश्व की महाशक्तिशाली देश अमेरिका ने गुरूवार को अपनी 14 सदस्यीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी पहली टी-20 सीरीज यूएई के खिलाफ खेलेगा। यह सीरीज 15 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए अमेरिका टीम दुबई का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों को दो टी-20 मैचों की सीरीज में भाग लेना है। यूएसए की टीम को इस सीरीज के जरिए आईसीसी की विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन दो की तैयारियां शुरू करने का बेहतरीन मौका मिल जाएगा।

आईसीसी का यह टूर्नामेंट इसी साल अप्रैल में शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि टी-20 टीम में अमेरिकी टीम की अगुवाई भारतीय मूल के सौरव नेत्रावलकर कर रहे हैं। जबकि जेवियर मार्शल, जिन्होंने इससे पहले विंडीज के लिए 37 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा जसदीप सिंह को भी अमेरिकी टीम में जगह मिली है। इससे पहले उनको ओमान में हुए डिवीजन तीन के मैच से बाहर कर दिया गया था। यूएसए और दुबई की टीमों को पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 15 मार्च को आईसीसी की ओवल अकादमी में खेलना है।

जबकि दूसरा मैच ठीक अगले दिन इसी जगह पर खेला जाएगा। उसके बाद खेली जाने वाली वनडे सीरीज का शेड्युल बाद में तय होगा। अमेरिकी टीम में भारतीय मूल के कई खिलाड़ी शामिल हैं। यह टीम इस प्रकार है-

सौरभ नेत्रवालकर (कप्तान), एलमोर हचिंसन, आरोन जोन्स, नोस्टुश केंजगे, मुहम्मद अली खान, जान निसार-खान, जसकरन मल्होत्रा, जेवियर मार्शल, मोनल पटेल, टिमिल पटेल, रॉय सिल्वा, जसदीप सिंह, स्टीवन टेलर, हेडन वॉल्श जूनियर

Story first published: Friday, March 1, 2019, 11:18 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+