शमी के ईद की खुशी दोहरी क्योंकि घर आयी नन्हीं परी
कोलकाता। भारत के स्टार फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी के ईद के जश्न इस बार दोगुना हो गया क्योंकि ईद के ठीक एक दिन पहले उनके घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। जी हां शुक्रवार यानी 17 जुलाई को मोहम्मद शमी एक बच्ची के पिता बने हैं।
उनकी पत्नी हसीना जायद ने शुक्रवार दिन में 2 बजकर 40 मिनट पर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों की यह पहली संतान है। अपनी बेटी के जन्म की खबर बताते हुए बेहद खुश नजर आये मोहम्मद शमी ने पीटीआई से कहा कि उनकी पत्नी और उनकी गुड़िया दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
मालूम हो कि पिछले तीन महीने से शमी टीम इंडिया से चोट के कारण बाहर चल रहे हैं, उनके बाएं पैर की सर्जरी हुई है जिसके कारण अभी शमी नेशनल एके़मी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और सितंबर-अक्टूबर में साउथ अफ्रीका वाली सीरीज से ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
