For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फैन्स को फिर दिखेगी श्रीसंत की गेंदबाजी, इस टूर्नामेंट के साथ कर रहे मैदान पर वापसी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। साल 2013 में मैच फिक्सिंग के आरोप में मैदान से करीब 7 साल दूर होने वाले श्रीसंत घरेलू क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर आजीवन बैन लगा था लेकिन मामला कोर्ट में जाने के बाद उन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया गया और आजीवन बैन को हटा दिया गया। इस दौरान उन पर 7 साल का लंबा बैन जरूर लगा जो कि इस साल अगस्त में पूरा हो गया। इसके बाद से ही श्रीसंत घरेलू क्रिकेट के जरिये एक बार से टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट के टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कर सकी लेकिन जनवरी में 2020-21 में शुरू होने वाले घरेलू सीजन से पहले कई राज्य अपने घरेलू स्तर पर टी20 लीग का आयोजन कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में केरला क्रिकेट एशोसिएशन शामिल होने वाला सबसे नया राज्य स्तरीय बोर्ड है।

और पढ़ें: PCB ने पाकिस्तान के 3 सीनियर खिलाड़ियों को दिया प्रमोशन, अब एक मैच पर मिलेंगे इतने पैसे

केरल की रणजी ट्रॉफी में अपने चयन का इंतजार कर रहे इशांत शर्मा केसीए की ओर से आयोजित किये जा रहे टी20 लीग के जरिये मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। अलाप्पुझा में आयोजित किये जा रहे केरल प्रजिडेंट टी20 कप में श्रीसंत इस समय बायोबबल में अभ्यास कर रहे हैं जिसकी पुष्टि केरल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सजन के वर्गीज ने की है।

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार केसीए की ओर से आयोजित कराये जा रहे इस टूर्नामेंट के जरिये श्रीसंत को न सिर्फ मैदान पर वापसी का मौका मिलेगा बल्कि केरल रणजी टीम में अपने चयन के लिये बोर्ड पर दबाव डालने का मौका भी मिलेगा। अगर श्रीसंत घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उसके जरिये वह आईपीएल और फिर भारतीय टीम में अपनी वापसी के सपने को पूरा कर सकते हैं।

और पढ़ें: मोहम्मद सिराज के पिता की मौत पर BCCI ने जारी किया बयान, कहा- दिया था वापस लौटने का विकल्प

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए केरल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रजिडेंट सजन के वर्गीज ने कहा,' यह सच है कि इस टूर्नामेंट में श्रीसंत की गेंदबाजी पर सभी की नजरें होंगी। हर खिलाड़ी जो इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है वह अलाप्पुझा में बनाये गये बायोबबल में रहेगा। इस लीग की शुरुआत दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी, जिसके लिये केरल सरकार से इजाजत मिलना बड़ी बात है।

गौरतलब है कि एस श्रीसंत साल 2013 के बाद से ही प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन पर लगा 7 साल का बैन सितंबर 2020 में खत्म हुआ, जिसने उनके करियर को लगभग समाप्त कर दिया था। हालांकि श्रीसंत घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर के मैदान पर वापस लौटना चाह रहे हैं, ऐसे में उनका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी कर पाना मुश्किल नजर आता है लेकिन आईपीएल में वह जरूर वापसी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि श्रीसंत ने अपने करियर के दौरान 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 मैचों में शिरकत की है और इस दौरान वह 2007 टी20 विश्व कर और 2011 की वनडे विश्व कप जीतने वाली दोनों टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

Story first published: Sunday, November 22, 2020, 16:16 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+