कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी डेक्कन चाजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी।
डेक्कन चार्जर्स की ओर से एडम गिलक्रिस्ट ने 54 और वीवीएस लक्ष्मण ने 22 रन बनाए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सका।
चाजर्स का पहला विकेट वीवीएस लक्ष्मण के रूप में गिरा। लक्ष्मण ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। एडम गिलक्रिस्ट 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हर्शल गिब्स 24 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद खेलने आए एंड्रयू सायमंड्स (5), रोहित शर्मा (13), अनिरुद्ध सिंह (14), चामिंडा वास (0) अपनी टीम के लिए उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सके। टी. सुमन 7 और जसकरन सिंह 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से लेंगेवेल्ट ने दो विकेट हासिल किए जबकि ईशांत शर्मा, शुक्ला, कार्तिक, मैथ्यूज और हॉग को एक-एक विकेट मिला।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से इसके बाद की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने 46 गेंदों में पांच चौके चार छक्के की मदद से 65 रन और ओवैस शाह ने 46 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए।
नाइट राइडर्स की शुरुआत हालांकि खराब रही और पहले ही ओवर में उसके दो प्रमुख बल्लेबाज मनोज तिवारी, सौरव गांगुली शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए पुजारा 10 और ब्रैड हॉग 13 रन बनाकर आउट हुए।
डेक्कन चाजर्स की ओर से चामिंडा वास ने दो विकेट हासिल किए जबकि आरपी सिंह और जसकरन सिंह को एक-एक विकेट मिला।
आईपीएल-3 का पहला मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद में खेला जाना था लेकिन पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी अशांति के कारण आईपीएल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से इसे मुंबई में कराने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।