क्रिकेटर्स ने पोस्ट की बीयर बॉटल संग तस्वीर, बीसीसीआई ने लगाई फटकार

मुंबई। टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर हैं जहां उसे चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम से जुड़ी हर बात को बीसीसीआई अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर रहा है लेकिन बीसीसीआई उस समय एकदम से आग बबूला हो गया जब टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने अपने ट्विटर हैंडल से बियर की बोतल के साथ तस्वीर शेयर कर दी।

बीसीसीआई ने ऐसा करने वाले क्रिकेटर्स को फटकार लगाते हुए उन्हें दोबारा ऐसा नहीं करने के लिए कहा है, फिलहाल उसने कोई एक्शन नहीं लिया है।

लोकेश राहुल, उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्नी

आपको बता दें कि बीसीसीआई जिस फोटो पर बिफरी है उसमें क्रिकेटर लोकेश राहुल, उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्नी और मैनेजमेंट मेंबर हैं और उस तस्वीर में लोकेश राहुल हाथ में बीयर की बोतल है।

बीसीसीआई ने कहा कि क्रिकेटर्स युवाओं और बच्चों के रोल मॉडल होते हैं जो उनकी कही हर बात को बिना सोचे-समझे फॉलो करते हैं ऐसे में खिलाड़ियों का नैतिक दायित्व बनता है कि वो कुछ ऐसा ना करें जिसका गलत असर यूथ और बच्चों पर हो। जिन खिलाड़ियों ने ऐसा किया है उन्हें शर्म आनी चाहिए। फिलहाल बीसीसीआई की डांट पड़ते ही प्लेयर्स ने भी इस फोटो को सोशल मीडिया से हटा लिया।

आप भी देखिये वो तस्वीर

Story first published: Monday, July 18, 2016, 8:09 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+