राज और मैं राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार हैं : शिल्पा
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर सोमवार को दी गई अपनी टिप्पणी में शिल्पा ने लिखा है, "सुबह उठी तो टीवी पर देखा कि हमारे राजस्थान टीम के हिस्सेदार होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि इसमें कोई शक नहीं कि मेरे पति राज इस टीम में हिस्सेदार हैं और मैं इस टीम की ब्रांड एंबेस्डर हूं। यही सच्चाई है।"
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा था कि राज और शिल्पा के नाम राजस्थान टीम के हिस्सेदारों के रूप में दर्ज नहीं हैं। इस संबंध में बीसीसीआई के पास कोई दस्तावेजी सबूत नहीं हैं।
मनोहर के इस बयान के बाद यह खबर आने लगी कि राज और शिल्पा का नाम दस्तावेजों में इसलिए मौजूद नहीं है क्योंकि आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने उनके माध्यम से आईपीएल में आंशिक हिस्सेदारी ले रखी है।
मोदी को वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के आरोप में कमिश्नर पद से निलंबित कर दिया गया है और उनके स्थान पर उपाध्यक्ष चिरायु अमीन को अंतरिम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सोमवार को हुई गवर्निग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications