भारत की विश्वकप-2011 जीत का अहम सदस्य अब बनेगा आईपीएल टीम का कोच
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के अगले कोच हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी टीम प्रबंधन की कर्स्टन से इस नई जिम्मेदारी को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी अधिकारिक घोषणा हो सकती है। दक्षिण अफ्रीकी के पूर्व बल्लेबाज कर्स्टन ने इससे पहले आईपीएल में 2 साल तक दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच की भूमिका भी निभाई है।
हालाँकि उनके नेत्रत्व में दिल्ली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा जिसके बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। वह फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग-बैश में होबार्ट हर्रीकेंस टीम के कोच के रूप में काम कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है की इस समय आरसीबी के मुख्य कोच की भूमिका न्यूज़ीलैंड के दिग्गज स्पिनर डेनियल विटोरी निभा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विटोरी आरसीबी के टीम मैनेजमेंट में बने रहेंगे। ऐसे में कर्स्टन को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। आईपीएल में बैंगलोर का प्रदर्शन अब तक सामान्य रहा है और वह एक भी बार ख़िताब नहीं जीत पाई है।
अब कर्स्टन को कोच के रूप में शामिल करने के बाद उन्हें उम्मीद होगी की उनकी किस्मत में कुछ बदलाव होगा। कर्स्टन विश्वकप 2011 जीतने वाले भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं और सचिन समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी कोचिंग की काफी खूब तारीफ की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
