For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट ने हासिल किया एक और नया कीर्तिमान, अजहर को पीछे छोड़ा अब धोनी की बारी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली रन बनाने की गारंटी बन चुके हैं। भारतीय रन मशीन रोज कोई ना कोई नया कीर्तिमान अपने नाम कर रहे हैं। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में खेले गए चौथे वनडे मैच विराट कोहली ने 75 रनों की पारी खेली। इसी के साथ विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने अब तक 198 मैचों में 9,423 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे में कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के 9,378 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। अब भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी ही कोहली से आगे हैं।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर- 18,426 रन
सौरव गांगुली- 11,221 रन
राहुल द्रविड़- 10,768 रन
महेंद्र सिंह धोनी- 9,954 रन
विराट कोहली- 9,423 रन

विराट कोहली इस समय कमाल की फॉर्म में हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वे जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अब तक दो शतक व एक अर्धशतक लगा चुके हैं। चार वनडे मैचों में विराट कोहली ने 393 रन बनाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण अफ्रीका और भारत की बीच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में किसी भी खिलाड़ी ने इतने रन नहीं बनाए हैं।

Story first published: Sunday, February 11, 2018, 10:16 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+