पाक के साथ विराट की क्रिकेट डिप्लोमेसी, अफरीदी को बैट किया गिफ्ट

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की सीमाओं के बीच भले ही तनाव हो लेकिन खिलाड़ियों के दिलों में अभी एक दूसरे के प्रति सम्मान बरकरार है। इसका सबसे ताजा उदाहरण पेश किया है भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने, अफरीदी ने अपनी फाउंडेशन 'शाहिद अफरीदी फाउंडेशन' को बल्ला भेंट करने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का आभार जताया है।

अफरीदी ने बल्ले की तस्वीर के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'एएसएफाउंडेशनएन के समर्थन के लिए आपका धन्यवाद विराट कोहली। आपके जैसे दोस्त और समर्थक सुनिश्चित करते हैं कि सभी के लिए उम्मीद जिंदा रहे।' शाहिद अफरीदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

कोहली के बल्ले के साथ किए गए इस ट्वीट का विराट कोहली ने भी सम्मान के साथ रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा- 'आपका बहुत स्वागत है शाहिद भाई। आपको और आपके @SAFoundationN (शाहिद अफरीदी फाउंडेशन) के आने वाले कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं। #HopeNotOut।

आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी फाउंडेशन एक परिवार की तरह काम करती है जहां का हर सदस्य समाज के वंचित वर्गों को मदद करने के उद्देश्य के लिए काम कर रहा है। इसका मुख्य ध्यान उन लोगों की मदद करना है जिनको स्वस्थ जीवन, उचित शिक्षा और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत होती है। इसमें भी विशेषतौर पर बच्चों का ध्यान रखा जाता है।

आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय कप्तान ने अफरीदी के सम्मान में उन्हें कुछ भेंट किया है। इससे पहले जब अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, तो कोहली ने अपनी शर्ट उन्हें भेंट की थी, जिसमें भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। लंदन में नीलामी में यह शर्ट 3 लाख रुपये मे बिकी थी। इस टी शर्ट में कोहली ने लिखा था- 'शाहिद भाई के लिए, शुभकामनाएं, आपके खिलाफ खेलना हमेशा सुखद रहा।'

Story first published: Tuesday, August 1, 2017, 19:39 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+