कुलदीप यादव ने भारत को 26 साल बाद ODI में दिलाई हैट्रिक
नई दिल्ली। कोलकाता में स्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय गेंदबाद कुलदीप यादव ने सबको हैरान कर दिया। टीम इंडिया के चाइनामैन लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने हैट्रिक ले ली है। कुलदीप ने एक के बाद एक कर तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वनडे मैच में ऐसा करने वाले वो तीसरे गेंदबाद बन गए है।
कुलदीप ने लगातार 3 बॉल में 3 विकेट लेकर अपने वनडे करियर की पहली हैट्रिक ली और वहीं वनडे में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। कुलदीप से पहले चेतन शर्मा और कपिल देव ने वनडे में हैट्रिक ली है। कुलदीप ने 26 साल बाद एक बाद फिर से भारत को हैट्रिक दिलाई है।
वनडे में हैट्रिक लेने वाले तीसरे क्रिकेटर
- चेतन शर्मा बनाम न्यूजीलैं, नागपुर-1987
- कपिल देव बनाम श्रीलंका, कोलकाता- 1991
- कुलदीप यादव बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता- 2017
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 33वां ओवर फेंकते हुए कुलदीप यादव ने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वैड को बोल्ड किया। वैड मात्र दो रन ही बना सके। इसके बाद स्ट्राइक लेने के लिए एस्टन एगर मैदान में उतरे, लेकिन अगली ही गेंद पर कुलदीप ने उन्हें एलबीडब्लू कर दिया। जिसके बाद उनका तीसरा शिकार बने पैट कमिंस। कुलदीप ने अपनी तीसरी गेंद फेंकी और बॉल कमिंस के बल्ले को छूते हुए सीधे विकेटकीपर धोनी के ग्लब में समा गई और कुलदीप का पहला हैट्रिक पूरा कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
