
जानें कौन है धनश्री वर्मा
उल्लेखनीय है कि युजवेंद्र चहल ने शनिवार को धनश्री वर्मा के साथ रोका किया है, जिसके बाद दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसके फोटो शूट की तस्वीरें शेयर की हैं। धनश्री वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं, जिनका खुद का यूट्यूब चैनल है जिस पर वह लोगों को डांस करने के ट्यूटोरियल वीडियो अपलोड करती हैं। धनश्री कॉरियोग्रॉफर भी हैं। इस नई नवेली जोड़ी ने जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की फैन्स की ओर से बधाइयों का तांता लग गया।

केएल राहुल समेत कई खिलाड़ियों ने दी बधाई
वहीं टीम इंडिया में युजवेंद्र चहल के साथी खिलाड़ी और मौजूदा समय में विकेटकीपिंग की भूमिका निभा रहे केएल राहुल ने भी बधाई दी। बधाई देने वालों में हार्दिक पांड्या, कोच आर श्रीधर, डैनियल वायट और मशहूर एंकर गौरव कपूर का भी नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री दोनों ने एक कैप्शन के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करने का काम किया है।

कर रहे हैं IPL की तैयारी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लेग स्पिनर अब आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेकरार हैं। आईपीएल 2020 यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आयोजित होगा। लेग स्पिनर ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए आईपीएल के प्रति अपनी उत्सुकता जाहिर की थी। चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करके लिखा था, 'इंतजार खत्म हुआ। चलो दहाड़ते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
