400 रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लारा ने लिए 4 नाम, स्मिथ लिस्ट में होकर भी फेवरेट नहीं
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि मौजूदा पीढ़ी में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में उनके 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। खेल के सबसे पुराने प्रारूप में 400 रन बनाने वाले लारा एकमात्र क्रिकेटर हैं और दूसरे स्थान पर 380 रनों के साथ के साथ मैथ्यू हेडन हैं। 400 रन बनाने से पहले भी लारा के ही नाम टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड था जिसको हेडन ने तोड़ दिया था लेकिन बाद में लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ ना केवल हेडन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया बल्कि टेस्ट इतिहास का पहला 400 भी जड़ दिया।

स्टीव स्मिथ महान लेकिन..
विंडीज के दिग्गज ने कहा कि विराट कोहली, डेविड वार्नर और रोहित शर्मा में इस रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता है। स्टीव स्मिथ भी इसे हासिल कर सकते हैं लेकिन इस विशेष रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी पॉजिशन के कारण स्मिथ को दिक्कत आ सकती है।
IND vs SL: टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए गुवाहाटी पहुंची मलिंगा एंड कंपनी
"ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए स्टीव स्मिथ के लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल होगा। वह एक महान खिलाड़ी है लेकिन वह आक्रामक नहीं है। आप डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी को निश्चित रूप से जानते हैं। विराट कोहली जैसा खिलाड़ी भी जल्दी आकर सेट हो जाता है। वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी है। रोहित शर्मा अपने दिन कोई भी रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।" लारा ने इंडिया टुडे को बताया कि ये कुछ ऐसे लोग हैं जो ऐसा कर सकते हैं।

वार्नर ने 335 रन बनाकर शुरू किया है मामला
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ हुए एक टेस्ट मैच दाैरान नाबाद 335 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया पारी घोषित ना करता तो वार्नर ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकाॅर्ड तोड़ सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसका दुख लारा को भी है। लारा का मानना है कि रिकाॅर्ड बनते ही टूटने के लिए। हालांकि वार्नर ने बाद में कहा कि वो लारा का रिकाॅर्ड कभी तोड़ देंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत पर भरोसा जताया
इसके साथ ही लारा ने यह भी भविष्यवाणी की है कि भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीत सकती है। भारत का आखिरी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) खिताब 2013 में आया था जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
"मुझे लगता है कि वे निश्चित रूप से सभी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि विराट कोहली और भारतीय टीम को ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि हर कोई भारत को निशाना बनाता है। हर कोई जानता है कि कोई एक टीम भारत के खिलाफ उस महत्वपूर्ण मैच को खेलने वाली है चाहे वह क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फिर फाइनल हो। "
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
