For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय खेल जगत में भी छाई विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन के पाक की गिरफ्त में आने के बाद भारत की ओर से उनकी रिहाई की कोशिशें तेज हो गई हैं। सरकार की ओर से एक तरफ जहां पर्दे के पीछे के राजनीतिक-कूटनीतिक प्रयास जारी है तो वहीं खेल जगत ने भी इस मामले पर अपनी राय मुखरता से रखी है। बता दें कि अभिनंदन इस समय पाकिस्‍तान के कब्‍जे में हैं। बुधवार को पाकिस्‍तान के फाइटर जेट्स का पीछा करते हुए उनका जेट मिग-21 क्रैश हो गया और वह पाक की सीमा में गिर गए। पाक सेना ने उन्‍हें पकड़ लिया और फिर कुछ ही मिनटों के अंदर उनके वीडियोज आने लगे। विंग कमांडर अभिनंदन के पिता भी एक फौजी रह चुके हैं। विंग कमांडर अभिनंदन, रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान के बेटे हैं।

अभिनंदन की वापसी के लिए सोशल मीडिया पर देखते ही देखते एक अभियान छा गया है जिसमें अभिनंदन को वापस लाओ (BringBackAbhinandan) हैशटैग दिया गया है। इस मुहिम से जुड़ते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट किया है- बंदी बनकर भी वे निर्भीक हैं। सर ऊंचा कर दिया है। फिलहाल उम्मीद नहीं कर सकता हूं कि उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी। जल्दी ही सकुशल वापसी की उम्मीद करता हूं।

अभिनंदन की सुरक्षित वापसी की कामना का ट्वीट करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा- विंग कमांडर की वीडियो गर्व का अनुभव करा देती है। आप बिना कोई बाहरी दिखावा करे कितने मजबूत और स्थिर बने रह सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी हो।

Story first published: Thursday, February 28, 2019, 16:41 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+