इस मामले में टी20 की नंबर 1 टीम पाकिस्तान से कहीं ज्यादा बेहतर है भारतीय टीम
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 में वेस्टइंडीज को 3-0 से धोकर एक दिलचस्प आंकड़ा हासिल कर लिया है। वैसे तो टी20 में इस समय दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान है, लेकिन पूरे गेम पर बात की जाए तो भारत पाकिस्तान से बेहतर है।
जी हां, भारत 2006 से अब तक कुल 107 टी 20 गेम खेल चुका है जिसमें से कुल 68 मैच जीते गए हैं। भारत की जीत का प्रतिशत इस दौरान 65.23 प्रतिशत रहा है। जबकि इसी अवधि में पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 65.10 प्रतिशत रहा जो की भारत की तुलना में कम है। इसका मतलब साफ है कि भले ही पाकिस्तान की टीम इस समय अंक तालिका के हिसाब से नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है लेकिन भारत लंबे समय से खेले गए कुल मुकाबलों मे जीत के आधार पर ज्यादा बेहतर है।
वैसे आपको बता दें कि अगर सबसे बेहतर टीम प्रतिशत देखा जाए तो वह अफगानिस्तान का है, जो इस मामले में भारत-पाक दोनों से बेहतर दिखता है। लेकिन अफगानिस्तान को ज्यादातर जीतें बेहद कमजोर ऐसोसियट या सेंकेंड टीयर टीमों के खिलाफ मिली है। इसलिए इस मामले में भी भारत ही बीस साबित होता है। भारत ने इस दौरान दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ मैच जीते हैं।
भारत की इस सफलता का बड़ा कारण आईपीएल को माना जाता है। इसमें खेलकर खिलाड़ियों को अनेको विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों को भी आईपीएल ने खासा फायदा दिया है। खासकर दबाव में खेल निखरा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
