For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुबमन गिल को मिला माैका

IND vs SA : Team India's Test Squad announced, Rohit Sharma to open | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। चयनकर्ताओं ने इस बार युवा शुबमन गिल को माैका दिया है। वहीं आलराउंडर हार्दिक पांड्या को बाहर रखा। वहीं केएल राहुल को खराब प्रदर्शन का नुकसान भुगतना पड़ा है। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर कर रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए चुना है। राहुल का बल्ले से लचर प्रदर्शन रोहित शर्मा के लिये टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता बना गया।

रोहित अब मयंक अग्रवाल के साथ टेस्ट टीम में ओपनिंग करेंगे। रोहित को ओपनिंग में उतराने का फैसला एमएसके प्रसाद ने खुद लिया है। रोहित भारत के लिये अंतिम टेस्ट 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में खेले थे। टीम का ऐलान करते हुए चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने साफ किया कि रोहित को ओपनर के तौर पर टीम में मौका मिलेगा। राहुल को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। हाल ही में खत्म हुए वेस्ट इंडीज दौरे के बाद से ही उनकी जगह रोहित से टेस्ट में ओपनिंग कराने पर बहस चल रही थी, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में रेकॉर्ड 5 सेंचुरी लगाई थी।

चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर के लिए और कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। केएल राहुल के अलावा भुवनेश्वर कुमार को भी बाहर रखा गया है। हालांकि भुवी पुरी तरह से फिट नहीं हैं जिसकी वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

3 टेस्ट के लिए भारतीय की टीम:
विराट कोहली (कैप्टन), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (वीसी), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल

Story first published: Thursday, September 12, 2019, 17:42 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+